NEET UG Results 2025: अगर आपके NEET में कम नंबर आए! तो आयुर्वेद में बनाएं अपना करियर, जानें कितनी कटऑफ नम्बर में मिलता है BAMS में दाखिला, आयुर्वेद डॉक्टरों की कितनी सैलरी होती हैं ।

NEET UG Result 2025: नीट में कम नंबर! आयुर्वेद में बनाएं करियर, जानें कितनी कटऑफ में मिलता है BAMS में दाखिला, आयुर्वेद डॉक्टर की कितनी सैलरी
Neet ug cutoff marks 2025 : जो स्टूडेंट नीट यूजी में पास हो चुके हैं वे स्टूडेंट एमबीबीएस के अलावा बीएएमएस कोर्स में भी एडमिशन ले सकते हैं आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि पिछले साल कितनी रैंक पर एडमिशन हुआ था और यह पढ़ाई करने के बाद किन-किन पदों पर सरकारी नौकरी मिलती है
BAMS ( bachelor of ayurvedic medicine and surgery) यह कोर्स 5.5 वर्ष का ग्रेजुएट डिग्री कोर्स होता है जिसमें 4.5 वर्ष की पढ़ाई कराई जाती है और 1 साल की इंटर्नशिप शामिल है इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट आयुर्वैदिक डॉक्टर और आधुनिक चिकित्सा दोनों की पढ़ाई कराई जाती है इस कोर्स के सिद्धांत यह सीखते हैं बीएएमएस डिग्री करने वाले व्यक्ति आयुर्वैदिक डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस कर सकते हैं और अपने करियर को सफल बना सकते हैं !
NEET UG 2025 BAMS CUT OFF : नीट यूजी एक्जाम में कितने नंबर पर कट ऑफ मिलता है एडमिशन बीएएमएस में
सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई करने के लिए नीट यूजी में कम से कम 550 से अधिक बीच नंबर लाना आवश्यक है
और एससी एसटी में आने वाले स्टूडेंट को 440 – 450 के करीब नंबर लाना आवश्यक है जानकारी के तौर पर आपको बता दें कि जनरल ओबीसी एससी एसटी कैटेगरी के लिए कट ऑफ अलग-अलग होती है !
पिछले वर्ष की बात करें तो बीएएमएस के लिए आयुर्वेदिक और यूनानी तिब्बतियों कॉलेज , करोल बाग ,दिल्ली की ओपनिंग रैंक 7936 और क्लोजिंग 25070 थी | और मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय , उदयपुर की ओपनिंग रैंक 25482 और क्लोजिंग 31613 थी और इस बार की काउंसलिंग शुरू होने पर कट ऑफ कॉलेज बाय जारी की जाएगी |
Digestive system in Hindi । पाचन तंत्र क्या है समझाइए Best 50+ Question Read Now
BAMS Jobs: बीएएमएस करने के बाद किन-किन पदों पर मिलती है सरकारी नौकरी ?
सभी कैंडीडेट्स बीएएमएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी भी कर सकते हैं जिसमें विभिन्न पद होते हैं जैसे चिकित्सा अधिकारी ,आयुर्वेदिक विशेषज्ञ, अनुसंधान अधिकारी आदि जैसे पदों पर सरकारी नौकरियां मिलती हैं और भी विभिन्न सारे बहुत सारे पद होते हैं जिनके लिए बीएएमएस की डिग्री मांगी जाती है |
BAMS Jobs: आयुर्वैदिक डॉक्टर की लगभग कितनी सैलरी होती है
BAMS Jobs: आप सभी को बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चिकित्सा अधिकारी पदों पर शुरुआती वेतन 25000 से लेकर ₹60000 प्रति माह होता है और आपको बता दें कि वही अनुभव के साथ-साथ वेतन बढ़ जाता है
निष्कर्ष : उपयुक्त दी गई जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारे व्हाट्सएप चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें और कमेंट जरुर करें
क्या 2025 में एमबीबीएस की सीटें बढ़ेंगी?
सरकार लगातार पूरे भारत में एमबीबीएस की सीटें बढ़ा रही है : 2014 में भारत में 51,000 एमबीबीएस सीटें और 387 कॉलेज थे। 2023 तक यह संख्या दोगुनी से भी ज़्यादा बढ़कर 1.07 लाख सीटें और 706 कॉलेज हो गई है। 2024-25 में यह संख्या अब 780 कॉलेजों में 1,18,190 सीटों पर पहुंच गई है