आज के इस आर्टिकल में आपको राजस्थान प्री टीचर टेस्ट के प्रीवियस ईयर प्रश्न पुराने प्रश्न कराए गए हैं Rajasthan pre teacher education previous year questions in hindi जो बार-बार पूछे जा रहे हैं तो एक बार जरूर अवश्य पड़े और अपने दोस्तों के साथ आर्टिकल जरूर शेयर करें
Rajasthan pre teacher education previous year questions in hindi 2025

1. राजस्थान की राजधानी किस वर्ष जयपुर बनी?
(A) 1949
(B) 1950
(C) 1956
(D) 1962
उत्तर – (A) 1949
2. राजस्थान की लोक भाषा नहीं है:
(A) मारवाड़ी
(B) मालवी
(C) मेवाड़ी
(D) ब्रज
उत्तर -(D) ब्रज
3. भारत के संविधान में ‘निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा’ किस अनुच्छेद में है?
(A) अनुच्छेद 45
(B) अनुच्छेद 21A
(C) अनुच्छेद 19
(D) अनुच्छेद 32
उत्तर – (B) अनुच्छेद 21A
4. कक्षा में छात्रों की विविधता का क्या तात्पर्य है?
(A) सभी छात्र समान होते हैं
(B) छात्रों की सांस्कृतिक, भाषा और सीखने की शैली में भिन्नता
(C) सभी छात्र एक ही गति से सीखते हैं
(D) शिक्षक की भूमिका कम हो जाती है
उत्तर – (B) छात्रों की सांस्कृतिक, भाषा और सीखने की शैली में भिन्नता
Rajasthan police constable previous paper 2025 pdf free download
5. भारत का पहला शिक्षा मंत्री कौन था?
(A) पं. नेहरू
(B) डॉ. राधाकृष्णन
(C) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
(D) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर -(C) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
6. ‘बाल मनोविज्ञान’ किससे संबंधित है?
(A) बच्चों के शारीरिक विकास से
(B) बच्चों के मानसिक विकास से
(C) बच्चों के सामाजिक विकास से
(D) बच्चों के आर्थिक विकास से
उत्तर -(B) बच्चों के मानसिक विकास से
7. बुद्धि लब्धि (IQ) का पूर्ण रूप क्या है?
(A) Individual Quotient
(B) Intelligent Quality
(C) Intelligence Quotient
(D) Internal Question
उत्तर -(C) Intelligence Quotient
8. किसी छात्र को बार-बार समझाने पर भी वह उत्तर नहीं देता है, तो शिक्षक को क्या करना चाहिए?
(A) उसे दंड देना चाहिए
(B) उसके अभिभावक को बुलाना चाहिए
(C) उसकी सीखने की कठिनाइयों की पहचान करनी चाहिए
(D) उसे कक्षा से बाहर निकाल देना चाहिए
उत्तर – (C) उसकी सीखने की कठिनाइयों की पहचान करनी चाहिए
9. ‘मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है’ यह किसका कथन है?
(A) प्लेटो
(B) अरस्तू
(C) रूसो
(D) जॉन ड्यूई
उत्तर – (B) अरस्तू
10. प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) रट्टा लगाना
(B) परीक्षा पास करना
(C) मौखिक और लेखन कौशल का विकास
(D) केवल पाठ्यपुस्तक पढ़ना
उत्तर – (C) मौखिक और लेखन कौशल का विकास
11. ‘स्कैफोल्डिंग’ का अर्थ है:
(A) छात्रों को स्वयं पढ़ने देना
(B) छात्रों को मार्गदर्शन देकर सीखने में सहायता देना
(C) उन्हें होमवर्क देना
(D) कक्षा में अनुशासन बनाए रखना
उत्तर – (B) छात्रों को मार्गदर्शन देकर सीखने में सहायता देना
12. शिक्षक का प्रमुख गुण क्या होना चाहिए?
(A) कठोर अनुशासन
(B) प्रभावशाली व्यक्तित्व
(C) सहानुभूति एवं समझदारी
(D) अधिक ज्ञान
उत्तर – (C) सहानुभूति एवं समझदारी
13. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT) की स्थापना कब हुई थी?
(A) 1952
(B) 1961
(C) 1965
(D) 1972
उत्तर -(B) 1961
14. “मनुष्य जन्म से ही समाज में जीना सीखता है” – यह कथन किस सिद्धांत पर आधारित है?
(A) विकासात्मक सिद्धांत
(B) सामाजिक अधिगम सिद्धांत
(C) व्यवहारवाद
(D) पुनर्बलन सिद्धांत
उत्तर -(B) सामाजिक अधिगम सिद्धांत
15. शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए:
(A) केवल रोजगार
(B) परीक्षा उत्तीर्ण करना
(C) समग्र व्यक्तित्व विकास
(D) रटंत विद्या
उत्तर -(C) समग्र व्यक्तित्व विकास
16. ‘नवोदय विद्यालय’ की स्थापना किस उद्देश्य से की गई थी?
(A) शहरी शिक्षा बढ़ाना
(B) उच्च शिक्षा
(C) ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देना
(D) केवल विज्ञान शिक्षा
उत्तर -(C) ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देना
17. ‘दूध तलाई’ झील कहाँ स्थित है?
(A) जोधपुर
(B) बीकानेर
(C) उदयपुर
(D) अजमेर
उत्तर -(C) उदयपुर
18. शिक्षा में सतत और व्यापक मूल्यांकन (CCE) का उद्देश्य है:
(A) केवल परीक्षा परिणाम देना
(B) साल में एक बार परीक्षा
(C) छात्र के सर्वांगीण विकास का आकलन
(D) शिक्षक का मूल्यांकन
उत्तर -(C) छात्र के सर्वांगीण विकास का आकलन
19. ‘ट्रांसफर ऑफ लर्निंग’ का मतलब है:
(A) एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरण
(B) एक विषय से दूसरे विषय में सीख का प्रयोग
(C) स्कूल बदलना
(D) शिक्षक का स्थानांतरण
उत्तर -(B) एक विषय से दूसरे विषय में सीख का प्रयोग
20. ‘द लर्निंग पिरामिड’ किसने प्रस्तुत किया?
(A) बेंजामिन ब्लूम
(B) डेल कार्नेगी
(C) एडगर डेल
(D) जॉन लॉक
उत्तर -(C) एडगर डेल
निष्कर्ष :- आज के इस आर्टिकल में आपको कैसा लगा आपको अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ।