RRB Group D Recruitment 2026 : रेलवे में ग्रुप ‘डी’ के पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और भर्ती होने तक पूरी जानकारी !

RRB Group D Recruitment 2026 : रेलवे में सरकारी नौकरी ( Railway Sarkari Naukri ) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा हर साल की तरह लेवल-1 के विभिन्न पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर (Track Maintainer), हेल्पर, असिस्टेंट और पॉइंट्समैन के लिए बंपर भर्तियां निकाली जाती हैं। यदि आप भी 10वीं पास हैं और रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल एवं लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और समझे फिर उसके बाद फॉर्म भरे एवं इस आर्टिकल को अपने ही दोस्तों के साथ शेयर करें |
इस लेख एवं आर्टिकल में हम आपको RRB Group D Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी बातें जैसे- कुल पद, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया (CBT & PET) और सैलरी की पूरी महत्वपूर्ण सारी जानकारी सरल हिंदी में दे रहे हैं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें तो आप आगे चलकर एक सरकारी नौकरी दे सकते हैं |
RRB Group D Recruitment 2026: एक नजर में
बोर्ड का नाम (Recruitment Board) :- रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards – RRBs) |
परीक्षा का नाम (Exam Name) :- रेलवे ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam – Level 1) |
पदों के नाम (Post Names) :- ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट, पॉइंट्समैन, हेल्पर आदि |
भर्ती प्रक्रिया (Process) :- सीबीटी, पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट |
नौकरी का प्रकार (Job Type) :- सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब (Central Government Jobs) |
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) :- rrbcdg.gov.in / संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट |
RRB Group D Vacancy & Posts (पदों का विवरण)
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा विभिन्न टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल विभागों (जैसे- इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और S&T) में लेवल-1 के पदों पर बंपर नियुक्तियां की जाती हैं। प्रमुख पदों के नाम इस प्रकार हैं:
Track Maintainer Grade-IV :- (इंजीनियरिंग विभाग)
Assistant Pointsman :- (ट्रैफिक विभाग)
Assistant (C&W) & Assistant Loco Shed :- (मेकेनिकल विभाग)
Assistant TRD & Assistant TL & AC :- (इलेक्ट्रिकल विभाग)
Assistant (S&T) :- (सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग)
RRB Group D Eligibility Criteria (शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा)
यदि आप रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा (Matriculation) पास होना चाहिए।
इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT द्वारा प्रदत्त) या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना आवश्यक है (कुछ पदों के लिए केवल 10वीं पास भी मान्य होता है)।
2. आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु (Min Age) :- 18 वर्ष
अधिकतम आयु (Max Age) :- सामान्य वर्ग के लिए आमतौर पर 33 वर्ष तक।
नोट:- नियमों के अनुसार, ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाती है।

RRB Group D Selection Process (चयन प्रक्रिया)
रेलवे ग्रुप डी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 4 चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है:
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT – Stage 1) :- यह ऑनलाइन परीक्षा होती है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test) :- सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक क्षमता परीक्षण से गुजरना होता है (जैसे वजन उठाना और दौड़ना)।
3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV) :- पीईटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाती है।
4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) :- अंत में रेलवे अस्पताल द्वारा उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाता है।
RRB Group D Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)
ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा (CBT) का पैटर्न इस प्रकार होता है:
विषयों के नाम (Subjects) | प्रश्नों की संख्या (Questions) | कुल अंक (Marks) |
General Science (सामान्य विज्ञान) :- 25
Mathematics (गणित) :- 25
General Intelligence & Reasoning (तर्कशक्ति) :- 30
General Awareness & Current Affairs :- 20
कुल (Total) :-100
परीक्षा की अवधि :- 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)।
नेगेटिव मार्किंग:- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक (0.33) की कटौती की जाएगी।
RRB Group D Salary (वेतनमान)
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार, रेलवे ग्रुप डी के कर्मचारियों को बेहतरीन सैलरी और भत्ते मिलते हैं:
मूल वेतन (Basic Pay) :- ₹18,000/- प्रति माह
इन-हैंड सैलरी (In-hand Salary) :- लगभग ₹22,000 से ₹25,000 प्रति माह (DA, HRA और अन्य भत्ते मिलाकर)।
RRB Group D Result & Updates (रिजल्ट और अन्य जानकारी)
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर Provisional Answer Keyऔर Result / Merit List जारी की जाती है। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण टिप :- रेलवे की किसी भी लेटेस्ट अपडेट (जैसे एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट या रिजल्ट लिंक) के लिए हमेशा अपने रीजन की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर ही विजिट करें।
निष्कर्ष :- ऐसे ही आर्टिकल पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
इन्हें भी जरूर पढ़ें –
kbc questions and answers कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के लिए 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न
